Monday, August 1, 2011

Linux in Hindi - RHEL6 - Setting up a PXE Boot Server

PXE अर्थात Preboot  eXecution  Environment  के द्वारा हम किसी कंप्यूटर को नेटवर्क के माध्यम से बूट करा सकते है. इसका प्रयोग करके हम चाहे तो एक कंप्यूटर पर बिना सीडी या डीवीडी के, नेटवर्क(LAN कार्ड) के माध्यम से Operating सिस्टम इन्स्टाल कर सकते है.

हम जिस कंप्यूटर पर PXE बूट सर्वर बनाने जा रहे है उस कंप्यूटर का IP एड्रेस है 192 .168 .20 .1 /24 . IP  एड्रेस सेट करने के लिए आप "system -config -network " कमांड का प्रयोग कर सकते है.

स्टेप १:

सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके के कंप्यूटर पर firewall एवं selinux बंद होना चाहिए अन्यथा यह बहार से आने वाले connections को रोकेगा और आपका client कंप्यूटर बूट नहीं होगा.
Firewall बंद करने के लिए "system -config -firewall " कमांड का प्रयोग करे और "disable " button पर क्लिक करें.
SELinux बंद करने के लिए या तो "echo  0  > /selinux /enforce " कमांड का प्रयोग करें अथवा "/etc/selinux/config" फाइल को edit करके उसमे "SELINUX=disabled" लाइन सेट करें और कंप्यूटर रिस्टार्ट कर लें.

स्टेप 2 :

अपने कंप्यूटर पर दो packages इन्स्टाल करें;
 अ. VSFTP - FTP सर्वर
 ब. CREATEREPO - YUM Repository बनाने हेतु   

निम्न कमांड्स में "RHEL6(DVD)" कि जगह अपनी डीवीडी का नाम लिख दें.

[root@server1 ~]# rpm -ivh /media/RHEL6(DVD)/Packages/vsftpd-2.2.2-6.el6.x86_64
[root@server1 ~]# rpm -ivh /media/RHEL6(DVD)/Packages/createrepo-0.9.8-4.el6.noarch
[root@server1 ~]# service vsftpd start
[root@server1 ~]# service vsftpd restart
[root@server1 ~]# chkconfig vsftpd on
RHEL6 के नाम से एक फोल्डर बनायें एवं उसमे RHEL6 कि डीवीड की साडी फाइल कॉपी कर दें. इस फोल्डर पर createrepo कमांड चला कर Packages की  लिस्ट  बना लें.

[root@server1 ~]# mkdir /var/ftp/pub/rhel6
[root@server1 ~]# cp -rvf /media/RHEL6(DVD)/* /var/ftp/pub/rhel6/
[root@server1 ~]# createrepo -v /var/ftp/pub/rhel6/Packages
vi एडिटर के द्वारा एक रेपो फाइल बनायें और उसमे निम्न पंक्तिया सेट करें.

[root@server1 ~]# vi /etc/yum.repos.d/server.repo
[Packages]
name=Redhat Enterprise Linux 6
baseurl=ftp://192.168.20.1/pub/rhel6/Packages
gpgcheck=0
enabled=1
save करने के लिए निम्न करें;

ESC
:wq


स्टेप 3 :

निम्न Packages  को इन्स्टाल करें;
१. dhcp
२. nfs
३. syslinux
४. tftp-server


[root@server1 ~]# yum -y install dhcp nfs syslinux tftp-server


स्टेप 4 :

NFS सर्वर को सेट करने एवं चालू करने के लिए निम्न कमांड चलायें;

[root@server1 ~]# vi /etc/exports
/var/ftp/pub/rhel6 192.168.20.0/24(rw,sync)

save करने के लिए निम्न करें;

ESC
:wq

सर्विस चालू करें;

[root@server1 ~]# service nfs start
[root@server1 ~]# service nfs restart
[root@server1 ~]# chkconfig nfs on


स्टेप 5 :

DHCP सर्वर को निम्न कमांड्स के द्वारा सेट करके चालू करें;

[root@server1 ~]# vi /etc/dhcp/dhcpd.conf
ddns-update-style interim;
allow booting;
allow bootp;

subnet 192.168.20.0 netmask 255.255.0.0 {
range 192.168.20.11 192.168.20.50;
next-server 192.168.20.1;
filename "pxelinux.0";
default-lease-time 600;
max-lease-time 7200;
}
save करने के लिए निम्न करें;

ESC
:wq
सर्विस चालू करें;

[root@server1 ~]# service dhcpd start
[root@server1 ~]# service dhcpd restart
[root@server1 ~]# chkconfig dhcpd on 


Step 6 :

TFTP सर्वर को निम्न कमांड्स के द्वारा सेट करके चालू करें;

[root@server1 ~]# vi /etc/xinetd.d/tftp

disabled=no

save करने के लिए निम्न करें;

ESP
:wq

सर्विस चालू करें;

[root@server1 ~]# service xinetd start
[root@server1 ~]# service xinetd restart

निम्न फाइल को कॉपी करें;

[root@server1 ~]# ls /var/ftp/pub/rhel6/isolinux/
[root@server1 ~]# cp -a /var/ftp/pub/rhel6/isolinux/* /var/lib/tftpboot/
[root@server1 ~]# mkdir /var/lib/tftpboot/pxelinux.cfg
[root@server1 ~]# cp /var/lib/tftpboot/isolinux.cfg /var/lib/tftpboot/pxelinux.cfg/default
[root@server1 ~]# chmod -R u+w /var/lib/tftpboot/*
[root@server1 ~]# cp /usr/share/syslinux/pxelinux.0 /var/lib/tftpboot/
[root@server1 ~]# service xinetd restart
[root@server1 ~]# service dhcpd restart

अब आपका सर्वर तैयार है. client कंप्यूटर पर जाएँ और उसमे bios की setting में पहला बूट device "नेटवर्क" को सेट करें;

कंप्यूटर रिस्टार्ट करें और इन्स्टाल करने के लिए बूट स्क्रीन पर TAB दबा कर लिखें;

linux repo=nfs:192.168.20.1:/var/ftp/pub/rhel6

No comments:

Post a Comment